{"_id":"5a2846954f1c1b6a118b6557","slug":"151512588949-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वकेन्द्र बोर्ड परीक्षा कराने के लिए छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वकेन्द्र बोर्ड परीक्षा कराने के लिए छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय इंटर कालेज की छात्राओं ने बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा दूर बनाने से नाराज होकर कालेज गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र निर्धारण में डीआईओएस कार्यालय पर मनमानी का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि छात्राओं की मांग को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो वे आंदोलन करेंगी। बाद में कालेज प्रशासन ने छात्राओं को समझा कर शांत कराया।
छात्राओं ने बताया कि पिछले कई साल से विद्यालय की ठीक व्यवस्था के बीच सुरक्षित होकर छात्राएं परीक्षा देती आ रही है, लेकिन डीआईओएस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इस बार विद्यालय का परीक्षा केंद्र दूर भेज दिया गया है। नाराज छात्राओं ने असुविधा और असुरक्षा का हवाला देते हुए छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से छात्राओं ने स्वकेंद्र परीक्षा कराने की मांग की। छात्राओं ने चेताया कि मांगे पूरी होने तक छात्रायें आन्दोलन के लिये मजबूर रहेंगी। इस बाबत एसडीएम छेदीलाल सिंह ने बताया कि छात्राओं की समस्या का निदान शीघ्र होगा।