फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नाम कटने से मतदान नहीं कर पाएंगे 360 मतदाता

नाम कटने से मतदान नहीं कर पाएंगे 360 मतदाता

Thu, 02 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
नाम कटने से मतदान नहीं कर पाएंगे 360 मतदाता

विज्ञापन
मुगलसराय । नगर पालिका के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) क्षेत्र में परिसीमन के चलते वार्ड बदले जाने के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची से हनुमान पुर के 360 लोगों नाम कट गया है । जिससे अब वे लोग नगर निकाय के चुनाव में मतदान से वंचित रह जाएंगे । इस बात से नाराज वार्डवासियों ने बुुधवार को नाराजगी जाहिर किया। आरोप लगाया कि बीएलओ और विभाग के कर्मियों की गड़बड़ी के चलते उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने निर्वाचन विभाग से नाम जोड़े जाने की मांग की।

ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़े के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए मतदाता सूची बनाई गई किंतु बीएलओ व अन्य कर्मियों की लापरवाही के चलते तमाम मतदाताओं का नाम सूची में न होने से लोगों में नाराजगी है। ताजा मामला नगर पालिका क्षेत्र पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के हनुमान पुर के 360 मतदाताओं का नाम नई मतदाता सूची से गायब हो गया है। वार्डवासी होरिलाल, प्रभूनारायन यादव, भुल्लन, संतोष,राकेश, मुक्खु पटेल, विजय, कृष्णा, कन्हैया केशरी, राम जी, नत्थू यादव, राकेश कुमार वर्मा, संदीप यादव, गरीबन पटेल, भरत पाल, खेवई सिंह पटेल ने बताया कि लगभग 360 मतदाताओं का नाम पूर्व में वार्ड नम्बर 19 के भाग संख्या 65 में दर्ज था। वर्तमान निकाय चुनाव के लिए किए गए परिसीमन में उन लोगों को वार्ड संख्या 15 में शामिल करने के उद्देश्य से वार्ड 19 के मतदाता सूची से विलोपित करने की संस्तुति बीएलओ ने कर दी। इसके बाद लोगों का नाम उक्त वार्ड की मतदाता सूची से हटा तो दिया गया लेकिन बदले हुए परिसीमन के अनुसार वार्ड संख्या 15 की मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ा गया। कहा कि इस बीएलओ और विभागीय लोगों की गड़बड़ी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने से मतदान नहीं कर पाएंगे। आक्रोशित मतदाताओं ने बुधवार को अपना नाम जोड़े जाने की मांग निर्वाचन विभाग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed