{"_id":"59fa1d934f1c1b7a548ba563","slug":"151509563795-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हदीश में गाय के दूध को शिफा, घी को दवा और मांस को बीमारी बताया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हदीश में गाय के दूध को शिफा, घी को दवा और मांस को बीमारी बताया है
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । नदियों के संरक्षण, बेटियों की रक्षा सहित गाय की सेवा का संकल्प लेकर गो सेवा सदभावना पदयात्रा पर लेह लद्दाख से चले मो. फैयाज खान बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पहुंचे । जहां मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया । मो. फैयाज ने बताया कि हदीश में पैगंबर मुहम्मद साहब के अनुसार गाय का दूूध शिफा(उत्तम) है, घी दवा है और मांस बीमारी है। इसलिए हम गाय की सेवा करते हैं और गाय हमारी रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि टूटे हुए दिलों को जोड़ना भी इस यात्रा का उद्देश्य है।
उन्होंने गो सेवा सदभावना पदयात्रा के बारे में बताया कि यह पूरी पदयात्रा 12 हजार किलोमीटर की है जो कि कुल 6 सौ दिन में पूरी होगी। बताया कि 24 जून 2017 को यह यात्रा जम्मू कश्मीर प्रांत के लेह लद्दाख से शुरू की गई थी । जो कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से होते हुए चंडीगढ़ पहुंची। इसके बाद उत्तराखंड होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचे । बताया कि यात्रा शुरू होने के 600 वें दिन वह पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पहुंचे । बताया कि वे अब तक लगभग 21 सौ किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर चुके हैं । कहा कि एक तरह से भारत एक एक परिक्रमा हो जाएगी । उन्होंने बताया कि गाय के नाम पर हिंसा न फैले इसलिए यात्रा में सदभावना जोड़ा गया है । बताया कि इस यात्रा के दौरान हरिद्वार में हरिशंकर भारती, देहरादून में अफजल खान एवं बरेली से एसएम हबीउल्लाह भी उनके साथ शामिल हो गए है। गुरुवार को चंदौली होते हुए गाजीपुर के लिए पैदल ही रवाना हो जाएंगे। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक मो. मुश्तकीम, संयोजक काशी प्रांत डा. इरफान अहमद, सह संयोजक डा. मुकेश प्रताप सिंह, प्रशांत कुमार, धनंजय, जुल्फीकार, इरफान शेख आदि मौजूद रहे ।