फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 more pairs of trains will operate for Dala Chhath festival

Chandauli News: डाला छठ पर्व के लिए 15 जोड़ी और ट्रेनों का होगा परिचालन

Sun, 12 Nov 2023 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
15 more pairs of trains will operate for Dala Chhath festival
लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से 15 जोड़ी और ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है। इसमें अधिकतर ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेंगी। रेलवे की ओर से कोलकाता, हैदराबाद एवं दुर्ग से पटना, पुणे एवं उधना से दानापुर, योगनगरी ऋषिकेष से मुजफ्फरपुर, हावड़ा एवं सिकंदराबाद से रक्सौल, रांची से जयनगर, शालीमार से सीतामढ़ी, न्यू तिनसुकिया से मधुबनी एवं टाटा से छपरा के स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि हैदराबाद-पटना छठ स्पेशल सिकंदराबाद, बल्लारशाह, जबलपुर, पीडीडीयू के रास्ते हैदराबाद से 13, 18 एवं 20 नवंबर को 12.00 बजे खुलकर अगले दिन 17.15 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी पटना से 15, 20 एवं 22 नवंबर को 03.35 बजे खुलकर अगले दिन 10.00 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के दस कोच, शयनयान श्रेणी के दो एवं साधारण श्रेणी के दो कोच होंगे। पुणे-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल पुणे से 13 और 16 नवंबर को 06.30 बजे खुलकर अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 14 और 17 नवंबर को 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.45 बजे पुणे पहुंचेगी। इस स्पेशल में वातानुकूलित तृतीय इकॉनोमी श्रेणी के 12 कोच एवं शयनयान श्रेणी के 06 कोच होंगे। वहीं दूसरी पुणे दानापुर सुपर फास्ट स्पेशल पुणे से 18 और 25 नवंबर को 06.35 बजे खुलकर अगले दिन 11.40 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दानापुर से 19 और 26 नवंबर को 13.30 बजे खुलकर अगले दिन 19.40 बजे पुणे पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 10 एवं चेयरकार के 04 कोच होंगे। इसी तरह सिकंदराबाद-रक्सौल जनसाधरण छठ स्पेशल सिकंदराबाद से 12 और 19 नवंबर को 10.30 बजे खुलकर तीसरे दिन 06.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी रक्सौल से 14 नवंबर और 21 नवंबर को 19.15 बजे खुलकर तीसरे दिन 14.30 बजे सिंकदराबाद पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 22 कोच होंगे। इसके सथ ही कोलकाता पटना छठ स्पेशल, दुर्ग पटना छठ स्पेशल, योगनगरी ऋषिकेष मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल, हावड़ा-रक्सौल छठ पूजा स्पेशल, रांची-जयनगर छठ स्पेशल, न्यू तिनसुकिया मधुबनी फेस्टिवल स्पेशल, शालीमार-सीतामढ़ी छठ स्पेशल, टाटा छपरा छठ स्पेशल, सहरसा- अंबाला कैंट फेस्टिवल अनारक्षित स्पेशल, चंडीगढ़-कटिहार फेस्टिवल अनारक्षित स्पेशल चलेगी लेकिन यह पीडीडीयू जंक्शन से होकर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed