फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 km long jams on highway

राजमार्ग पर लगा रहा 15 किमी लंबा जाम

Thu, 20 Aug 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 20 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
15 km long jams on highway
कंदवा इलाके में बारिश के बाद क्षतिग्रस्त सड़क पर कीचड़ और जल भराव की वजह
विज्ञापन
से मंगलवार की रात से सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

बड़े वाहन चालक बुधवार की रात तक मार्ग के सूखने का इंतजार करते रहे। गौरतलब है कि क्षतिग्रस्त हो चुके राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण पिछले तीन वर्षों से कार्यदायी संस्था गंगा सागर करा रही है।

 लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
 निर्माणाधीन सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर  पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते तलाशपुर मोड़ से लेकर बरूइन गांव  तक करीब तीन किलोमीटर तक कीचड़ व फिसलन की स्थिति पैदा हो गई है। इस मार्ग पर  ओवरलोड ट्रक जगह-जगह फंस गए हैं।

इससे वाहनों का आगे जाना संभव नहीं हो पा  रहा है। ट्रकों  के रुकने से कंदवा से लेकर बड़ेसर तक करीब 15 किमी लंबा वाहनों का जाम लगा  हुआ है।

अकसर सुर्खियों में रहने वाले सैयदराजा जमानियां  राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यदाई संस्था गंगा सागर द्वारा पिछले तीन वर्षों  से 14 किलोमीटर लंबे सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है लेकिन निर्माण  कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है।

 इसके चलते बारिश होने पर मार्ग पर आएदिन  जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार धरना प्रदर्शन होने के बाद भी लोगों को  जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। जबकि यह मार्ग यूपी-बिहार के अलावा चंदौली-गाजीपुर को जोड़ने का एक मात्र रास्ता है।


इस संबंध में कार्यदाई संस्था गंगा सागर एसोसिएट के प्रोपराइटर गंगा सागर सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा तलाशपुर मोड़ से जमानियां मोड़ तक के कार्य का पैसा देर से रिलीज करने के चलते कार्य में व्यवधान पड़ा। जब कार्य शुरू हुआ तो बारिश होने लगी।

इसके बाद भी मार्ग पर आवागमन करने लायक कार्य करा दिया गया है। ट्रक चालकों की जल्दीबाजी के चलते कुछ ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में फंस जा रहे हैं।

 इससे मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। गाड़ियों को निकालने के लिए कार्यदाई संस्था द्वारा दो जेसीबी मशीन लगाया गया है। वहीं राजमार्ग के सहायक अभियंता सतेंद्रनाथ का कहना है कि तलाशपुर मोड़ तक गिट्टी का कार्य पूरा हो गया है।

कार्यदाई संस्था को तलाशपुर से बरुईन मोड़ तक गड्ढों को पाटने के निर्देश दिए गए थे, जो लगभग पूरे हो चुके हैं। दरअसल 2012 से शुरू हुए निर्माण को वर्ष 2013 में ही पूरा हो जाना था।  जाम के चलते राजमार्ग पर आवागमन पूरी  तरह से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed