फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पूर्व प्रधान से पांच लाख की रिकवरी का निर्देश

पूर्व प्रधान से पांच लाख की रिकवरी का निर्देश

Tue, 25 Dec 2018 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान से पांच लाख की रिकवरी का निर्देश

विज्ञापन

चंदौली। सरकारी धन गबन करने वाली बरहनी विकास खंड के अमड़ा गांव की पूर्व प्रधान मंजू देवी से पांच लाख रुपये से अधिक की रिवकरी होगी। डीएम नवनीत सिंह चहल ने पूर्व प्रधान से धन की रिकवरी कराने के लिए सदर एसडीएम और तहसीलदार को पत्र भेजकर निर्देश दिया। जांच के दौरान पूर्व प्रधान के द्वारा दस लाख से अधिक धनराशि गबन करने का साक्ष्य मिला था। जिसके तहत डीएम ने पूर्व प्रधान से पूरी धनराशि का पचास प्रतिशत धन वसूलने के लिए आदेश दिए है।
अमड़ा गांव निवासी पवन सिंह ने डीएम को पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके गांव के पूर्व प्रधान द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान विकास के लिए आए लाखों रुपये का गबन कर लिया। पवन के पत्र को संज्ञान में लेते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने छह अक्तूबर को पूर्व प्रधान के कार्यों की जांच कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय, ग्रामीण अभियंत्रण के अवर अभियंता अनिल कुमार मिश्र और ग्राम्य विकास विभाग के सहायक अभियंता एससी अस्थाना से जांच कराई। जांच टीम ने पूर्व प्रधान के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को सही पाया और डीएम को रिपोर्ट सौंप दी। जांच के दौरान पूर्व प्रधान द्वारा कुल दस लाख, 24 हजार नौ सौ रुपये गबन करने की पुष्टी हुई थी। जिसके बाद डीएम ने पूर्व प्रधान मंजू देवी से सरकारी धन के रिकवरी के लिए आदेश जारी कर दिया। उन्होने पूर्व प्रधान से कुल धनराशि के 50 प्रतिशत भाग पांच लाख 12 हजार, चार सौ 78 रुपये वसूलने के लिए सदर एसडीएम अभिषेक गोयल और तहसीलदार फूलचंद्र यादव को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बरहनी विकास खंड के पूर्व प्रधान पर लगे आरोप जांच टीम के द्वारा सही पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद पूर्व प्रधान से गबन की गई धनराशि के पचास प्रतिशत( पांच लाख 12 हजार चार सौ 78 रुपये) वसूलने के लिए सदर एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिया गया है। नवनीत सिंह चहल, डीएम चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed