{"_id":"5c0c150dbdec2241bc238375","slug":"141544295693-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में वादों का निस्तारण कर वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में वादों का निस्तारण कर वसूला जुर्माना
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को मुख्यालय स्थित न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। इसमें कुल 1626 वादों का निस्तारण कर एक लाख इक्यानबे हजार छह सौ साठ (191660) रुपये का जुर्माना वसूल किया और 57 लाख 47 हजार ( 5747000) रुपये प्रतिकर के रुप में दिलाया। वहीं विभिन्न बैंकों ने कुल 458 ऋण खातों का निस्तारण कर 10 करोड़ 68 लाख सात हजार (10687059) रुपये वसूल किया और 43 लाख 39 हजार दो सौ सत्तहत्तर रुपये (43390277) रुपये का सुलह समझौता कराया।
जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा ने तीन वादों का निस्तारण कर आठ लाख 80 हजरी (8,80,000) रुपये का प्रतिकर के रुप में दिलाया। अपर जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार राय ने पांच वादों का निस्तारण कर 43 लाख 63 हजार पांच सौ सात रुपये ( 4363507) रुपये प्रतिकर के रुप में दिलाया और चार क्रिमनल वादों का निस्तारण कर 3500 रुपये जुर्माना वसूल किया । इसके अतिरिक्त 12 विद्युत व 12 फाइनल रिपोर्ट के मामले निस्तारित किए गए। विशेष न्यायाधीश राजेंद्र सिंह ने 3 वादों का निस्तारण किया। प्रधान परिवार न्यायालय में रमेश कुमार यादव ने 12 वादों का निस्तारण किया। इसमें 4 मामलों में सुलह समझौता करा दंपती का पुर्नमिलन कराया । फास्ट ट्रैक कोर्ट में अरविंद कुमार यादव ने एक वाद का निस्तारण कर पांच लाख रुपये प्रतिकर के रुप में दिलाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्रिपुरारी मिश्र ने 723 वादों का निस्तारण कर 104750 रुपये, सिविल जज सीनियर डिवीजन योगेश दूबे ने 172 वादों का निस्तारण कर 2350 रुपये, जूनियर डिवीजन चकिया नम्रता सिंह ने 69 वादों का निस्तारण कर 45000 रुपये वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सिद्दिकी साइमा जर्रार आलम ने 44 क्रिमिनल वादों का निस्तारण 1200 रुपये वसूल किया। साथ ही 3 उत्तराधिकार व दो मूल वाद का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट विपिन यादव ने 213 वादों का निस्तारण कर 5850 रुपये वसूल किया। वहीं जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों में 7848 मामलों का निस्तारण किया गया।