{"_id":"5c04283ebdec2241d156cb43","slug":"141543776318-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में खर्च की होगी जांच, डीएम ने गठित की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में खर्च की होगी जांच, डीएम ने गठित की टीम
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोगियों के कल्याण पर खर्च हुए धन की जांच कराई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जांच कमेटी बैठा दी है। कमेटी में सभी तहसीलों के संबंधित एसडीएम जांच करेंगे। डीएम ने इसकी रिपोर्ट एक पखवारे में तलब की है। डीएम के जांच कमेटी गठित करने और जांच कराने की कार्रवाई से अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल पिछले दिनों हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चालू सत्र के दौरान 75 लाख रुपये का खर्च मरीजों के कल्याण पर दिखाया गया था। इसमें अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के अलावा अस्पताल की सफाई, रंगाई-पुताई आदि पर खर्च होना है, लेकिन ज्यादातर अस्पतालों ने इसमें काफी गड़बड़ी की है। इसकी शिकायत डीएम के पास पहुंची थी। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की मिलीभगत से आवंटित धन को जैसे-तैसे खर्च दिखा दिया गया है। जबकि इस धन का लाभ मरीजों को नहीं मिल सका। शिकायत आने पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने इसे गंभीरता से लेते हुए कमेटी गठित कर जांच बैठा दी है। जांच कमेटी में एसडीएम अध्यक्ष, एकाउंट आफिसर, वित्त लेखाधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी शामिल हैं। सभी तहसीलों के लिए अलग-अलग अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन