{"_id":"5ad0ff9c4f1c1b390a8b4613","slug":"141523646364-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वराज अभियान के तहत रोशन होंगे चकिया के एक दर्जन गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वराज अभियान के तहत रोशन होंगे चकिया के एक दर्जन गांव
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था से महरूम एक दर्जन गांवों को जगमग करने के लिए शासन ने स्वराज अभियान के तहत अनुसूचित जाति बहुल गांवों में चयनित किया गया है। चयनित गांवों में कनेक्शन विहीन घरों को खोजकर उन्हे नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा। यह अभियान 14 अप्रैल से आरंभ होकर 5 मई तक चलेगा। सबका साथ, सबका गांव, सबका विकास अभियान के तहत गांवों में विकास की धारा बहाने के लिए सात कार्यक्रमों की मंजूरी दी गई है। इसके तहत विद्युत कनेक्शन से महरूम ग्रामीणों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्यक्रम भी सम्मिलित है। इस अभियान के तहत चकिया विकास खंड के सोनहुल, नसरथा, बसिनियां, डबरीकलां, बुढ़वल शहाबगंज विकास खंड के नौडिहा, लटावं, घोड़सारी, भूसीकृतपुरवां, रसियां, वनभीषमपुर, ढोढ़नपुर तथा नौगढ़ के बोझ गांव का चयन किया गया है। चयनित गांवों में अनुसू िचत जाति की बड़ी आबादी होने के कारण अधिकांश परिवारों में विद्युत कनेक्शन नही है। इससे विद्युत चोरी के कारण लाइन लास की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वराज अभियान के तहत चयनित गांवों में कनेक्शन विहीन घरों को नि:शुल्क कनेक्शन देने का अभियान 14 अप्रैल से आरंभ होगा जो 5 मई तक चलेगा। उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह के अनुसार अभियान के तहत विद्युत कर्मियों को अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी दी गई है तथा समय सीमा के अंतर्गत अभियान पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन