{"_id":"5a7df5fa4f1c1b805a8b8f6e","slug":"141518204410-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय टीम ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय टीम ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। इंग्लैंड और युगांडा की अंतर्राष्ट्रीय टीम ने शुक्रवार को नियामताबाद विकासखंड के संकुल विद्यालय कठौड़ी अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय घूरो का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने शैक्षणिक सुधार से संबंधित कार्य कुशलता को देखा और बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।
प्राथमिक विद्यालय घूरो की प्रधानाध्यापिका और एजूकेशन लीडर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद चरनजीत कौर और विद्यालय के बच्चों द्वारा शुक्रवार की सुबह नौ बजे इंग्लैंड और युगांडा से निरीक्षण करने आई टीम का स्वागत किया गया। इसके पश्चात टीम ने बच्चों संग शैक्षणिक सुधार, अधिगम विकास व नवाचारों से संबंधित वार्ता की। वार्ता के पश्चात छात्रों ने खेल-खेल में शिक्षण, रोचक शिक्षण प्रणाली व नवाचार युक्त शिक्षण पद्धति का प्रदर्शन भी किया। बच्चों के प्रदर्शन की टीम ने सराहना की। इस कार्यक्रम में गोविंद तिवारी, जमुना प्रसाद, महेंद्र तिवारी, परशुराम तिवारी, पारसनाथ, वारिज कपूर, प्रतिभा सिंह, अफसाना बेगम, अनीता तिवारी, नूरुल हक, सनोज, आशुतोष, मुश्ता, गोपाल, पल्लवी आदि उपस्थित रहे।