{"_id":"5a302cc14f1c1bc5668b4993","slug":"141513106625-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से रुबरु हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन संवाद कार्यक्रम में लोगों से रुबरु हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनिया। स्थानीय बाजार के शिव मंदिर परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार की देर रात जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डा. पांडेय ने जिले में सांसद निधि से कराए गये विकास कार्यों को गिनाया। जन संवाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माला फूल से स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा नगर निकाय के चुनाव में कार्यकर्ताओं का प्रयास व प्रधानमंत्री की नीतियों के चलते भाजपा ने प्रदेश के 16 महानगरों में से 14 पर कब्जा जमाया। कहा कि चंदौली से सांसद होने के कारण उन्होंने जिले का विकास करने के लिए खाका तैयार कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि अपने प्रयास के चलते ही तीन सौ करोड़ की लागत से कई बड़ी परियोजनाओं को मूर्त रुप देने जा रहे है। जिसमें रेलवे पुल सहित कई योजनाएं शामिल हैं। वहीं चंदौली सैदपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाया और लोगों की मांग पर चहनिया में बाईपास बनाने का भी प्रस्ताव दिया हूं। उन्होंने कहा जिले में राजकीय कृषि महाविद्यालय के लिए प्रस्ताव शासन के पास प्रस्तावित हैं और मंजूरी मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि चंदौली मुख्यालय के आसपास अंबेडकर संस्थान और महेवां गांव के पास ट्रामा सेंटर बनाने का प्रस्ताव पास हो चूका हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष को बाजार की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। जिसपर प्रदेश अध्यक्ष ने समस्या का अविलंब निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, सुर्यमुनि तिवारी, बुद्धुलाल विश्वकर्मा, जयशंकर जायसवाल, गोपाल गुप्ता, राजेंदर पांडेय, प्रधान भज्जु सिंह चौहान, बब्बु सिंह, अशोक मिश्रा, शिवलाल जायसवाल, संतोष वर्मा, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन योगेंदर मिश्रा ने किया।