{"_id":"59c809784f1c1b36688b66da","slug":"141506281848-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों ने कमीशन न देने की खाई कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों ने कमीशन न देने की खाई कसम
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। मुख्य विकास अधिकारी अनिरूद्ध कुमार सिंह ने रविवार को विकास खण्ड के जमुआ तथा भीषमपुर गांवों का दौरा कर वहां आवास एवं शौचालय के लाभार्थियो को उनके बच्चों के सिर पर हाथ रखवाकर किसी को भी कमीशन न देने की कसम दिलाई। इस दौरान उन्होंने दोनों ग्राम पंचायतो के विकास कार्यो का व्यापक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
जमुआ तथा भीषमपुर गांवो के दौरे के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गांवों में जन चैपाल का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय की बाउण्ड्रीऊ के अलावा संपर्क मार्ग, पेंशन, विद्युतीकरण तथा संपर्क मार्ग के बावत जनता से पूछताछ की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आवास एवं शौचालय के लाभार्थियों से उनके बच्चों से सिर पर हाथ रखकर किसी को भी किसी प्रकार का कमीशन न देने की शपथ दिलाई। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता जीवन को सुखमय बनाने का सबसे बड़ा मंत्र हैं। इसलिए स्वच्छता को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने गांव में ग्रामीणों से शौचालयों का निर्माण करने तथा सरकार की योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत प्रेमचन्द्र, भीषमपुर के प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, जमुआ के ग्राम प्रधान रामचन्दर बिन्द, अजीत, अवधेश सहित तमाम लोग मौजूद थे।