{"_id":"6ace88ec60b863f1ee089d7e","slug":"140-cylinders-stolen-from-warehouse-questions-raised-on-police-patrolling-chandauli-news-c-189-1-svns1013-156193-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गोदाम से 140 सिलिंडर चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गोदाम से 140 सिलिंडर चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
विज्ञापन
बबुरी में गैस सिलिंडर चोरी के बाद जुटी भीड़। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : 1
स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदाईत-पचोखर गांव स्थित महादेवी भारत गैस गोदाम से सोमवार की रात चोर 140 सिलिंडर ले गए। इनमें 95 भरे और 45 खाली सिलिंडर शामिल हैं। मंगलवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। गोदाम से इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडरों की चोरी से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्र स्थित गैस गोदाम की बाउंड्रीवॉल फांदकर चोर सोमवार की रात अंदर घुसे। इसके बाद ताला तोड़कर एक-एक कर 140 सिलिंडर चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कर्मचारी गोदाम खोलने पहुंचा तो चोरी का पता चला। उसने तत्काल इसकी जानकारी गैस एजेंसी संचालिका चिंता देवी के पति भोला बिंद को दी। मौके पर पहुंचे भोला बिंद ने पुलिस को सूचना दी। घटना के समय वह एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। कुछ देर बाद बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडरों को गोदाम से बाहर ले जाने के लिए वाहन के इस्तेमाल की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, चोरी में किस वाहन का इस्तेमाल हुआ और वारदात में कितने लोग शामिल थे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चोरी हुए सिलिंडरों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। गोदाम से 140 सिलिंडरों की चोरी से क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बबुरी थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।