{"_id":"6837636b0fdf2d05a008b0c3","slug":"133-lakh-saplings-will-be-planted-in-75-villages-of-barhani-block-chandauli-news-c-189-1-svns1011-131658-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बरहनी ब्लाॅक के 75 गांवों में लगाए जाएंगे 1.33 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बरहनी ब्लाॅक के 75 गांवों में लगाए जाएंगे 1.33 लाख पौधे
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी ब्लॉक के 75 ग्राम पंचायतों में किए जाने वाले सामुदायिक और व्यक्तिगत पौधरोपण अभियान के तहत इस वर्ष 1.33 लाख छायादार व फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पौधे लगाने के बाबत गड्ढे खोदने के लिए आईडी मिलनी शुरू हो गई है।
बरहनी ब्लाॅक के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) आशीष कुमार सिंह के मुताबिक शासन स्तर से दो तरह के पौधरोपण की योजना बनाई गई है। सामुदायिक पौधरोपण योजना के तहत पीपल, पाकड़, बरगद, सागौन और शीशम आदि के पौधे लगाए जाएंगे, जबकि व्यक्तिगत पौधरोपण योजना के तहत आम, अमरूद, जामुन, सहजन, आंवला और नीबू के पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए गड्ढाें की खोदाई का कार्य मनरेगा के तहत आईडी बनाकर पंचायत स्तर पर कराए जाएंगे। जून के पहले सप्ताह से पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गड्ढा आधा मीटर चौड़ा और आधा मीटर गहरा होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 1.33 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके तहत सभी 75 ग्राम पंचायतों में 1777 पौधे लगाए जाएंगे। सामुदायिक पौधरोपण परिषदीय विद्यालय, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सरकारी अस्पताल, सरकारी तालाब और चकमार्ग के किनारे आदि जगहों पर लगाए जाएंगे। व्यक्तिगत पौधरोपण के तहत इच्छुक लोग अपनी निजी जमीन पर पौधे लगा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार अमृत सरोवर, पंचायत भवन, स्कूल परिसर, चकमार्ग और व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए अलग-अलग आईडी बनाई जाएगी। पौधों के लिए निर्धारित स्थान पर की हरितमा एप पर जियो टैगिंग भी की जाएगी। पौधे वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्लॉक के 10 बड़े स्थलों पर भी पौधरोपण की योजना है। इन स्थानों पर फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। जिन्हें अमृत वन, अमृत वाटिका या नक्षत्र वाटिका का नाम दिया जाएगा। यहां लगाए जाने पौधों की देखरेख मनरेगा मजदूर 14 दिन तक करेंगे। पौधों की देखरेख व निरंतर निराई-गुड़ाई का काम मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जाएगा। बरहनी ब्लॉक के एपीओ आशीष कुमार सिंह का कहना है कि ब्लाॅक के किसी भी ग्राम पंचायत में पौधरोपण के इच्छुक व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत के सचिव और प्रधान के अलावा ब्लॉक स्तर पर बीडीओ और एपीओ से संपर्क कर पौधरोपण योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस बार सूखा निवारण के लिए 95250, व्यक्तिगत पौधरोपण के लिए 10 हजार और सड़क किनारे 28 हजार पौधे लगाए जाएंगे।