फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड तथा गलन बढ़ी

पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड तथा गलन बढ़ी

Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड तथा गलन बढ़ी
पीडीडीयू नगर/चकिया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड और गलन का असर बढ़ गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दो दिन से आसमान में बादल छाए रहे और रविवार को दोपहर में हल्की से बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे ठंड और गलन काफी बढ़ गई। मौसम विज्ञानी के अनुसार अभी दो दिन इसी तरह मौसम रहेगा और बारिश भी हो सकती है। इसके बाद गलन बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर बारिश से किसानों में खुशी है। इससे गेहूं की फसल के साथ ही दलहनी और तिलहनी फसलों को भी फायदा होगा। हिमालयी क्षेत्र के पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी तथा पछुआ हवाओं के कारण रविवार को दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया जबकि आर्द्रता 59 प्रतिशत रही। रविवार को सुबह से ही धूप नहीं खिली। कोहरे और बादल के चलती बढ़ी ठंड में लोग घरों में ही दुबके रहे। शाम पांच बजे के बाद तो सड़कें सूनी हो गई। ठंड और गलन बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। वहीं रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे। वहीं किसानों का मानना है कि बरसात और तेज हो गई तो गेहूं, दलहनी, तिलहनी एवं सब्जियों की फसल को फायदा पहुंचेगा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय जम्मू मेें आए पश्चिमी विक्षोभ का असर चंदौली सहित पूर्वांचल के जिलों पर है। जमीन की सतह से एक किमी की ऊंचाई तक पुरवा हवाएं चल रही हैं। इसके ऊपर डेढ़ किमी की रफ्तार से उत्तरी और पछुआ हवाएं गतिमान है। इसके चलते मौसम में बदलाव है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से बादल छंटने के बाद गलन बढ़ेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिरेगा। वहीं जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. समीर पांडेय ने कहा कि बारिश से रबी, दलहनी और तिलहनी की फसलों को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed