फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आरटीआई एक्ट को कमजोर करने का आरोप

आरटीआई एक्ट को कमजोर करने का आरोप

Mon, 31 Dec 2018 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आरटीआई एक्ट को कमजोर करने का आरोप

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। आरटीआई एक्टिविस्ट कल्याण ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की सुभाष पार्क में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान भ्रष्टाचार से निपटने के लिए सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगने का निर्णय लिया गया। बैठक में आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से आरटीआई एक्ट को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और इसकी निंदा की गई। इस दौरान लालबहादुर को संगठन का सचिव चुना गया।

संस्था के अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि आरटीआई एक्ट को कमजोर करने की कोशिश केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही महामहिम राज्यपाल से मिलकर उन्हें पत्र सौंपेंगे और उनसे मांग करेंगे कि आरटीआई एक्ट को यथास्थित में रहने दिया जाए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से आरटीआई कार्यकर्ता लाल बहादुर को संगठन सचिव चुना गया। निर्णय लिया गया कि जल्द ही ब्लाक स्तर पर रक्त का गठन किया जाएगा। इसके लिए बीस जनवरी को बैठक सुभाष पार्क में होगी। बैठक में संजीवन लाल रजक, भिक्खम सिंह, मोहम्मद मोबिन, नागेश्वर विश्वकर्मा, सहार अफरोज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed