फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, चिकित्सक और चिकित्साकर्मी मिले

सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, चिकित्सक और चिकित्साकर्मी मिले

Wed, 31 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, चिकित्सक और चिकित्साकर्मी मिले
नौगढ़। डीएम हेमंत कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके मिश्र ने मंगलवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल से दो चिकित्सक और तीन चिकित्साकर्मी गायब मिले। सीएमओ ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी फोन के माध्यम से दी।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे सीएमओ डॉ. पीके मिश्र सीएमचसी पर पहुंचे। सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल में खलबली की स्थिति हो गई। निरीक्षक के दौरान डॉ. आशा राम, डॉ. अनूप, एचईओ कंल्पना सिंह, क्षय रोग सुपरवाइजर शिव कुमार सोनकर, चौकीदार जयराम नदारद मिले। अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ओर डॉ. अमरनाथ भी गायब मिले। पूछने पर पता चला कि दोनों गांव में भ्रमण कर रहे हैं। इस पर मोबाइल पर काल कर इसकी जानकारी ली। सूचना पर पहुंचे अधीक्षक डॉ. अवधेश ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की निगरानी के लिए वे गांव में गए हुए थे। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों की सूचना मोबाइल से जिलाधिकारी को दी। बाद में सीएमओ ने वार्ड और आपरेशन थियेटर, दवाखाना आदि का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके पूर्व सीएमओ के पहुंचते ही आने फानन में सभी वार्डों के बेड के चादर, कंबल आदि बदल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed