{"_id":"586568184f1c1b445ceec514","slug":"13-trains-were-canceled-by-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से 13 ट्रेनें हुईं निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से 13 ट्रेनें हुईं निरस्त
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से घिरा मुगलसराय जंक्शन स्टेशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से ट्रेनों के पहिए मद्धिम से हो गए हैं। अपने आरंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें मुगलसराय स्टेशन पर बारह से बीस घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी दर्जन भर से अधिक ट्रेनें स्थानीय स्टेशन पर पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। सफर कर रहे यात्रियों को खाद्य पदार्थ की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसी प्रकार गुरुवार को मौसम के प्रभाव से जहां 13 ट्रेनें निरस्त रहीं वहीं शुक्रवार को भी 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें सात ट्रेनें रूट परिवर्तन के कारण रद्द की गई हैं। डीआएम किशोर कुमार ने बताया कि हावड़ा दिल्ली रूट सामान्य हो गया है। ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से रवाना की जा रही हैं।
पिछले एक सप्ताह से कोहरे ने फिर दस्तक दी है। इसका असर ट्रेनो के परिचालन पर पड़ा है। 120 की किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेने कोहरे के कारण 30 से 50 किलोमीटर की गति से चल रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली रूट से चलने वाली ट्रेनो पर है। इलाहाबाद से मुगलसराय पहुंचने में ट्रेनो को 5 से 8 घंटे लग जा रहे हैं। वहीं ट्रेनो की लेटलतीफी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। ट्रेन पकड़ने आये यात्री बार-बार पूछताछ केन्द्र पर ट्रेनो के स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। ट्रेन के विलम्ब होने की वजह से पीएसबी व मुसाफिरखाना यात्रियों से खचाखच भरे हुए हैं और यात्री ठंड से सिकुड़ने को विवश हैं। गुरूवार को दर्जनभर से अधिक ट्रेने अपने निर्धारित प्रारम्भिक स्टेशन से घंटो विलंब से चलीं। गुरुवार को निरस्त रहीं।
12439 अप रांची राजधानी एक्सप्रेस, 12333 अप विभूति एक्सप्रेस, 13357 अप जनसाधारण एक्सप्रेस, 12505 अप नार्थ ईस्ट, 12397 अप / 12398 डाउन महाबोधि एक्सप्रेस, 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस, 12309 अप पटना राजधानी एक्सप्रेस, 12506 डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और चार पैसेंजर समेत 13 ट्रेनें गुरुवार को निरस्त रहीं। वहीं भुवनेश्वर राजधानी, पटना राजधानी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, सम्पूर्णक्रान्ति, दूरंतो एक्सप्रेस, ब्रम्हपुत्र मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, कालिका मेल, महानन्दा, दून एक्सप्रेस आदि ट्रेने अपने निर्धारित समय से 12 से 20 घंटे विलम्ब से चल रही हैं। रेल सूत्रों का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनो का परिचालन प्रभावित हो रहा है।