फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गेहूं की सिंचाई के लिए नहरो में पानी छोड़ने की मांग-

गेहूं की सिंचाई के लिए नहरो में पानी छोड़ने की मांग-

Thu, 03 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की सिंचाई के लिए नहरो में पानी छोड़ने की मांग-

विज्ञापन
चकिया। धान कटने के बाद पहले बोई गई गेहूं की सिंचाई के लिए चंद्रप्रभा प्रखंड की नहरों में हल्का पानी छोड़ने की मांग को लेकर बुधवार को किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई कार्यालय के सहायक जल लेखाकार को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में किसानों ने कहा कि गेहूं की बुआई के बाद पहली सिंचाई 22 से 25 दिन के अंदर करना अनिवार्य है। यदि इस अवधि के अंदर सिंचाई नही होती है तो गेहूं की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा उत्पादन घट जाता है। इसलिए नहरों में हल्का पानी छोड़ने की जरूरत है ताकि किसान इस पानी को लिफ्ट करके गेहूं की सिंचाई कर सके।
विज्ञापन

सहायक जल लेखाकर धीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में नहरों की सिल्ट सफाई की जांच चल रही है। जाँच पूरी होते ही नहरो में गेहूं की सिंचाई के लिए पानी छोड़ दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालो में रामअवध सिंह, श्यामलाल मौर्या, दिनेश यादव, कुदुस खान, अयूब खान, मनबोध चौबे, राजेश्वर सिंह, त्रिलोकीनाथ, संजय सिंह, लल्लन सिंह, अनिल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चकिया। कोटेदारों के 18 जनवरी को प्रस्तावित लखनऊ के धरना प्रदर्शन के लिए रणनीति बनाने के लिए चकिया तथा नौगढ़ तहसीलों के समस्त कोटेदारों की बैठक चार जनवरी शुक्रवार को दिन में 11 बजे से चकिया के ठाकुर बाग में बुलाई गई है। इसकी सूचना फेयर प्राईज शॉप डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्वंभर मौर्या ने दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed