{"_id":"5c23d4c9bdec2256fb089be5","slug":"121545852105-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलहीपुर। जिले में रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि पर कब्जे की कार्रवाई से नाराज किसानों ने बसपा नेता गुफरन सिद्दीकी के नेतृत्व में इलाके में पैदल मार्च किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने चेतावनी दी कि अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा मिलने तक किसान आंदोलन करेंगे और रिंग रोड का काम नहीं होने दिया जाएगा।
जिले में रिंग रोड मुगलसराय तहसील के एक दर्जन गांवों से होकर गुजर रही है। इसके लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है लेकिन प्रभावित किसान वाराणसी की तर्ज पर भूमि के बाजार रेट केे चौगुना मुआवजा की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। दूसरी तरफ रिंग रोड का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। इससे किसान काम रुकवा रहे हैं। सोमवार को किसानों ने मवई खुर्द गांव में विरोध प्रदर्शन कर काम रुकवा दिया। वहीं मंगलवार को सुल्तानीपुर गांव में किसानों ने अधिकारियों को भी बैरंग वापस लौटा दिया। इसी कड़ी में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के नेता गुफरान सिद्दीकी के नेतृत्व में किसानों ने दोपहर में 12 बजे शकूराबाद से पैदल मार्च की शुरुआत की। पैदल मार्च मलोखपुर, लेड़ुअपर, मवई, महादेवपुर होते हुए वापस शकूराबाद पहुंच कर समाप्त हुआ। पैदल मार्च में खुर्शीद आलम, इमरान अहमद, मुहम्मद अकरम, दीपक यादव, गोवर्धन यादव, लल्लू यादव, प्रकाश मौर्य, नियाजुद्दीन, विशाल यादव रहे।