{"_id":"5a19c4434f1c1bc8678bdd0c","slug":"121511638083-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मानदेय में वृद्धि और आशा केंद्रों की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। आशाओं 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने, आशा केंद्रों की स्थापना करने व सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। कहा कि कार्यकर्ताएं अपनी समस्याएं शासन और प्रशासन तक पहुंचा चुकी हैं। लेकिन इसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके चलते तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित सारे कार्य कराए जाते हैं। लेकिन नियमित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है। यात्रा भत्ता आदि भी नहीं दिया जाता है। कहा कि ग्रामीण इलाके में आशा केंद्रों की व्यवस्था न होने से कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ती है। आशाओं ने शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस अवसर पर रीना, शकुंतला, सावित्री, सोना, रूपा, माला, रेखा, मीरा, गीता आदि रहीं।