{"_id":"59e112194f1c1bf4688b5a53","slug":"121507922457-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की भूख हड़ताल समाप्त
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले सदर ब्लाक परिसर में दस दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे फ्रेट कारीडोर योजना से प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को डीएम के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में डीएम से वार्ता की। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने प्रभावित किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिलाने सहित गांव में जनचौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। सदर एसडीएम विकास सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर किसानों से आंदोलन समाप्त करने की बात कही। आश्वासन से संतुष्ट किसान मान गए।
फ्रेट कारीडोर योजना से प्रभावित किसान अधिग्रहित जमीन के एवज में सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा देने, भूमिहीन हो चुके किसानों को आवास की व्यवस्था करने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग के साथ विगत 25 फरवरी 2016 से ही छीतों गांव में धरना दे रहे थे। बात नहीं बनी तो दस दिन पूर्व सदर ब्लाक परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान किसान जिला प्रशासन और शासन के खिलाफ हमलावर बने रहे। शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी हेमंत कुमार से मिला। डीएम ने सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिलाने, भूमिहीन लोगों को आवास और कृषि योग्य भूमि का पट्टा दिलाने, और प्रभावित गांव में चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण कराने संबंधी पहल करने का आश्वासन दिया। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त कराया। इस अवसर पर शशिकांत, किस्मत यादव, श्रवण मौर्य, अनिल पासवान, सुरेंद्र आदि रहे।