{"_id":"59c95be04f1c1bd7538b469a","slug":"121506368480-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवारे से जला है 63 केवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवारे से जला है 63 केवीए का ट्रांसफार्मर
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। स्थानीय विद्युत उपकेंद के चकिया फीडर पर आधारित तारगांव चकिया गांव में ब्रह्मबाबा मंदिर के पास लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक पखवारे से जला है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। वहीं बिजली न रहने से सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे किसानों में नाराजगी है।
गांव में ट्रांसफार्मर से पचास घरों में बिजली आपूर्ति होती है। इससे ही सरकारी नलकूप और प्राइवेट नलकूपों का संचालन होता है। वर्तमान में बारिश न होने से खेेतों में पानी की कमी हो गई है। पानी के अभाव में धान में झुलसा रोग लग रहा है। ऐसे में किसान फसल को बचाने के लिए परेशान हैं। वहीं सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। क्षेत्र के योगेश मिश्र, संजय तिवारी, चंदन मिश्र, बबलू ओझा, संदीप मिश्र, अमित, प्रभाकर मिश्र, जिउत राम, मुन्ना चौरसिया, रामअवध, लल्लन आदि ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत उपकेंद्र पर की गई, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। एक तरफ तो प्रदेश सरकार 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की घोषणा कर रही है लेकिन यहां एक पखवारा बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जाएगा।