{"_id":"62e813fd29e5d84aad0e5b9c","slug":"12-years-imprisonment-for-rapist-chandauli-news-vns6671288155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्मी को 12 वर्ष का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्मी को 12 वर्ष का कारावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए दुष्कर्मी बरफी हरिजन को 12 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का फैसला सुनाया।
अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने तर्क प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इलिया थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय पीड़िता के पिता ने 25 मार्च 2017 को इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि उसकी पुत्री 24 मार्च 2017 की रात करीब सवा एक बजे घर के बाहर शौच करने गई थी। इस दौरान गांव के ही बरफी हरिजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात उसकी लड़की ने घर आकर रोते हुए अपनी मां से बतायी। उसके मां के शोरगुल मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में धारा-376 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम की अदालत में हुई। इस दौरान विशेष न्यायाधीश ने आरोप सिद्ध होने पर बरफी हरिजन को 12 साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।