{"_id":"5cd478fcbdec22070264b169","slug":"11557428476-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थईस्ट एक्सप्रेस में आग, घंटेभर खड़ी रही मुंबई मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थईस्ट एक्सप्रेस में आग, घंटेभर खड़ी रही मुंबई मेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन से प्रयागराज रूट पर कैलहट रेलवे स्टेशन के समीप शार्ट सर्किट से अप नार्थईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरेटर बोगी में आग लगने की घटना के बाद मुगलसराय मंडल से दुघर्टना सहायता यान (एआरटी) और चिकित्सकों के दल सहित 25 सदस्यीय टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। वहीं अप लाइन बाधित होने से मुंबई मेल एक घंटे तक स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकी रही।
पीडीडीयू जंक्शन से 24 किलोमीटर दूर कैलहट स्टेशन पर दिन में साढ़े 11 बजे अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेकयान बोगी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने ट्रेन रोक कर इसकी सूचना कंट्रोल को दी और आनन फानन में जलती बोगी को अलग किया गया। कंट्रोल को सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी सायरन बजने लगा। आनन फानन में पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. वीके दुबे, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. एके सिन्हा के नेतृत्व में चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों के साथ एक्सीटेंड रिलीफ ट्रेन (एआरटी) के 25 कर्मियों की टीम दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर प्लेटफार्म संख्या एक से रवाना हुई। वहीं वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र के निर्देश पर आरपीएफ पीडीडीयू स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक बीएन मिश्र भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद अप लाइन बाधित हो गई। इससे पाटलीपुत्र मुंबई लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी रही। शाम तीन बजकर 45 मिनट पर रूट खुलने पर आवागमन सामान्य हुआ।