फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भाकियू ने तहसील प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

भाकियू ने तहसील प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 06 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने तहसील प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
सकलडीहा। समाधान दिवस पर शिकायत करने पहुंचे भाकियू के सदस्यों का प्रार्थना पत्र न लेने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। चेताया कि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो किसान आंदोलन के लिये मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि लेहरा मनिहरा ड्रेन की साफ सफाई न होने से कई गांव के किसानों की हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे रहे। मंगलवार को जमुनीपुर, लेङहरा मनिहरा माइनर की साफ सफाई व टेल तक पानी पहुंचाने की शिकायत को लेकर किसान यूनियन पहुंचे, लेकिन हर बार की तरह कोरा आश्वासन देते हुए प्रार्थना पत्र रख लिया गया। इससे आक्रोशित किसानों ने तहसील गेट पर पहुंचकर एसडीएम तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारियों कऊे खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। चेताया कि मांगों को गंभीरता से नही लिया तो किसान सड़क पर उतकर विरोध प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर विरोध जताने वाले जितेन्द्र तिवारी, रामअवतार सिहिं, प्रेमनारायण मौर्य, रामसूरत मौर्य, हृदय नारायण सिंह, चंद्रिका सिंह, रामजी यादव, त्रिभुवन तिवारी, प्रमोद सिंह, सूरत मौर्य, नरसिंह, विरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed