{"_id":"59a1c7464f1c1bce318b481c","slug":"11503774534-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों के समर्थन में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा (चंदौली)। केंद्र और प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को सुविधा पहुंचाने के लिये कटिबद्ध है। बावजूद सुविधाओं से वंचित मंगलम संगठन की दर्जनों महिलाओं ने शनिवार को भोजापुर स्थित कैंप कार्यालय के बाहर विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। चेताया कि योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी शामिल न होने पर ब्लाक और तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी।
राजीव गांधी महिला विकास परिजयोजना के तहत मंगलम ब्लाक संगठन से सैकड़ों महिलाएं जुड़ी हैं। लेकिन सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से ब्लाक मुख्यालय पर निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना से जोड़ने के लिए कैंप शिविर का आयोजन किया गया था लेकिन सूचना के अभाव में खानापूर्ति कर ली गई। संगठन की महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड व नि:शुल्क गैस कनेक्शन न मिलने पर भी नाराजगी जताई। अंत में संगठन की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष पूनम चौहान, प्रमिला, निर्मला, साधना सिंह, चन्द्रकला, अनुराधा, माला, सुमन, कृष्णावती, लालता, प्रभावती, शारदा, सुमन, कलावती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन