फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जल निकासी की मांग को लेकर किसान यूनियन हुआ लामबंद

जल निकासी की मांग को लेकर किसान यूनियन हुआ लामबंद

Mon, 14 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
जल निकासी की मांग को लेकर किसान यूनियन हुआ लामबंद

विज्ञापन
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के लेहरा मनिहरा ड्रेन की साफ सफाई न होने से जल निकासी की समस्या बढ़ती जा रही है। रविवार को किसान यूनियन ने जल निकासी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र ही मांगों को पूरा नही किया गया तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे।
किसान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले तीन साल से कई बार तहसील दिवस पर लेहरा मनिहरा ड्रेन की साफ- सफाई की मांग को लेकर पत्रक डीएम सहित विभागीय अधिकारियों को दिया गया, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। इसकी वजह से रिष्टी, मनिहरा, लेहरा, जलालपुर, इटवा, विशुनपुरा, गोहदा, सलेमपुर सहित कई गांव के हजारों एकड़ फसल प्रति वर्ष साल जलमग्न होती है। नाराज किसानों ने जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में मांगों को गंभीरता से न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, रामअवतार सिंह, मनोज यादव, जितेन्द्र तिवारी, विरेन्द्र सिंह, चंद्रिका सिंह, सुल्तान अहमद, फेकू यादव, त्रिभुवन तिवारी, नरसिंह कुशवाहा, राधेश्याम शुक्ल, जमुना चैबे, पारसनाथ तिवारी ,मुराहु पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर पूर्व सांसद निकालेंगे पद यात्रा
सकलडीहा (ब्यूरो)। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव किसानों की जलमग्न हुई फसल को लेकर 15 अगस्त बाद पद यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या से अवगत कराने के बाद भी जिला प्रशासन मौन साधे हुए है। इसके कारण पिछले तीन साल से कई गांव के हजारो एकड़ फसल डूब जा रही है। जल मग्न हुए गांवों में पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed