{"_id":"5c9530fdbdec2214154ea457","slug":"111553281277-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह में खूब उड़े-अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह में खूब उड़े-अबीर-गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। होली पर्व पर पुलिस लाइन में शुक्रवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष सिंह अधीनस्थों संग खूब अबीर-गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान लोकगीत गायकों ने फगुआ और जोगिरा स रा रा रा... की प्रस्तुति करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। सभी लोग भेदभाव भुलाकर एक दुसरे को रंग और अबीर लगाते हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि होली के पावन पर्व पर पुलिस के उपर सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस त्योहार के दिन अपने परिवार से दूर जिम्मेदारियों को निर्वहन करती है। कहा कि होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य है कि लोग एकत्र होकर एक दूसरे के साथा प्रेम से मिलते है और अबीर गुलाल लगाकर बधाई देते है। यहां सभी धर्मो के लोग एक दुसरे के त्योहार में शामिल होते है। इस संस्कृति को सहेजकर रखना सभी की जिम्मेदारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र ने कहा कि होली अन्य त्योहारों से अलग है। इस त्योहार पर बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति उत्साहित रहता है और रंग में रंगकर एक दुसरे को बधाई देते है। इसके पूर्व पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में जमकर होली खेला। इस दौरान एएसपी नक्सल वीरेंद्र यादव, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, नीरज सिंह, कोतवाल शिवानंद मिश्र, धीरेंद्र सिंह, स्वामी प्रसाद, अश्वनी चतुर्वेदी, संतोष राय, विवेक पांडेय, रमेश राय, राकेश यादव रौशन, योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, सूरज सिंह, धीरेंद्र सिंह, अजय चित्रांशी उपस्थित रहे।