{"_id":"5c2d1429bdec2256b61c2747","slug":"111546458153-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी तेंदुए को नहीं पकड़ सका वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी तेंदुए को नहीं पकड़ सका वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोनौगढ़। जयमोहनी रेंज के धौठवां जंगल में दो दिन से घायल पड़े तेंदुए को वन विभाग की टीम बुधवार को भी पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। जंगल में वन विभाग ने पिंजरा लगाकर उसमें बकरे को भी बांधा है लेकिन दूसरे दिन वह उसके लालच में भी पिंजरे में नहीं घुसा। उसके पकड़ नहीं जाने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। वन विभाग का कहना है कि उसे पकड़ने के लिए लखनऊ से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है।
बुधवार को सुबह प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर मनोज खरे जय मोहनी रेंज के धौठवां जंगल में बैठे तेंदुआ का फोटो कराने के बाद अधिनस्थों को सतर्क निगरानी करने का निर्देश दिया है। वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रामगति राय, वन क्षेत्राधिकारी जय मोहनी पीके पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी मझगाई जानकी शरण श्रीवास्तव को हर एक घंटे के अंतराल पर अधिनस्थों के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। वन विभाग का कहना है कि घायल और गंभीर बीमारी से ग्रस्त तेंदुआ मंगलवार की रात पिंजरे में रखें बकरे पर आक्रमण का रुख नहीं किया और झाड़ियों में दूबका रहा। किसी के आने जाने पर जोर जोर से दहाड़ से वन कर्मी भी हमले के डर से दूर ही रह रहे हैँ। सहायक वन संरक्षक कुंज मोहन वर्मा ने बताया की तेंदुआ बीमारी से अस्वस्थ है और उसे पकड़ने के लिएलखनऊ से विशेषज्ञों की टीम गुरुवार को आएगी। उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर पकड़ा जाएगा।
नौगढ़। जंगल में ही प्रधानमंत्री आवास बनाने की जिद पर अड़े वनवासियों को मनाने बुधवार को उप जिला अधिकारी नौगढ़ अभय शंकर मिश्रा और सहायक वन संरक्षक नौगढ़ कुंज मोहन वर्मा अमदहा चरणपुर गांव में पहुंचे। वनवासियों को बताया कि उन्हें गांव सभा की जमीन आवंटित की जा रही है और प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा कर दिया जाएगा। बावजूद इसके वनवासी मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि पीएम आवास जंगल में ही बनाया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर डुमरिया गांव के 30 बनवासी मुसहरों को गांव सभा की जमीन आवंटित कर आरक्षित वन भूमि से बेदखल कर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने का निर्देश उप जिला अधिकारी नौगढ़ के अलावा खंड विकास अधिकारी शंकर प्रसाद सोनकर को दिया है। बुधवार को उप जिला अधिकारी और सहायक वन संरक्षक वनवासियों से मिलने गए लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।