फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply to 100 homes disrupted for five hours due to a snapped wire.

Chandauli News: तार टूटने से पांच घंटे ठप रही 100 घरों की बिजली

Tue, 13 Oct 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 100 homes disrupted for five hours due to a snapped wire.
क्षेत्र के कंजेहरा गांव की मुख्य गली में मेजर शर्मा के घर के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एलटी लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई गुजर नहीं रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। गांव में नहर के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह मुख्य गली में तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों के घरेलू कामकाज प्रभावित रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण अनिल यादव, रणजीत सिंह यादव, झम्मन गोंड और मेजर शर्मा का कहना है कि जर्जर तारों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांव में जर्जर विद्युत तारों को जल्द बदलवाने की मांग की है। विद्युत निगम के एसडीओ जय सिंह ने बताया कि तार टूटने की सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मरम्मत करा दी गई। जांच में तार जर्जर पाए जाने पर उन्हें बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन


दो बार टूट चुका है तार, ग्रामीणों में आक्रोश
कंजेहरा गांव में प्यारे गोंड़ के घर के पास भी जर्जर विद्युत तार दो बार टूट चुका है। अब मेजर शर्मा के घर के पास तार टूटने की घटना से ग्रामीणों में विद्युत निगम के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तारों को समय रहते नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed