फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lawyers expressed their outrage by burning an effigy of the Chief Election Commissioner.

Chandauli News: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक अधिवक्ताओं ने जताया आक्रोश

Tue, 13 Oct 2026 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Lawyers expressed their outrage by burning an effigy of the Chief Election Commissioner.
दिल्ली में अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और आक्रोश व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि दिल्ली में उनके साथ किया गया व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की घटना से पूरे अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव और समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जिलाजीत यादव ने किया। जिलाजीत यादव ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed