{"_id":"5c057a6cbdec2241a73a771d","slug":"111543862892-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बराबरी मिलेगी तो आगे बढ़ेंगे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बराबरी मिलेगी तो आगे बढ़ेंगे दिव्यांग
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। विश्व दिव्यांग दिवस पर सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में दिव्यांगों की ओर से विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप दीप जला कर शुभारंभ किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों की रस्साकशी , कुर्सी दौड़, छूकर पहचानो प्रतियोगिता हुई। इसके माध्यम से दिव्यांगों ने न सिर्फ अपने हुनर दिखाए बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए संदेश दिया कि उन्हें दया नहीं अधिकार चाहिए।
इस दौरान सीडीओ ने कहा कि दिव्यांग दिवस मनाने के पीछे दिव्यांगता को सामाजिक कलंक मानने की धारणा से लोगों को दूर करने के प्रयास है। इस दिन कला प्रर्दशनी, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा दिव्यांगों के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि दिव्यांगजनों से भेदभाव किए जाने पर कानून दो साल तक की कैद और पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। कहा कि भारतीय कानून में इनके लिए आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है। सरकार की मुख्य उद्देश्य है की दिव्यांग लोगों के समावेशी, समानता और सतत विकास को सशक्त किया जा सके। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से लगे दिव्यांगों को छूकर पढ़ने का उपकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र कुमार सिंह, जिला समन्वयक अमिता श्रीवास्तव, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को तहसील सभागार में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विश्व दिव्यांग दिवस पर नि:शक्त व्यक्तियों के अधिकार की चर्चा की गई। इस दौरान सचिव अमित कुमार यादव ने कहा दिव्यांगों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने को विभिन्न प्रकार की अशक्तों की पहचान होना आवश्यक है। उनकी सुगमता और प्राप्त अधकिरों की व्यापकता ही, उनके कौशल व रचनात्मक का पोषण कर उन्हें दिव्यांग के विशलेषण की अनुभूति करा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
सैयदराजा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की ओर से सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर के शहीद स्मारक से निकाली गई रैली कई स्थानों का भ्रमण करने के बाद नेशनल इंटर कालेज पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद नगर के वार्ड चार, दीनदयाल नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी और कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 110 दिव्यांगों में कंबल बांटे गए।
मुख्य अतिथि केंद्रीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि दिव्यांगों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दिव्यांग पेंशन, रोजगार व बैंकों द्वारा सस्ते दर पर लोन दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी राम जतन राम ने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए रैम्प की व्यवस्था की जाएगी। जिला दिव्यांग आइकॉन राकेश यादव ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर शंकर भारती, जय नारायण, लालचंद गुप्ता, लव प्रकाश पाठक, संतोष कुमार दुबे, राजकुमार, अंकित, राजा भैया, फेराज अंसारी, बाबू अंसारी, नीलम, शिवकुमारी, मीरा मौजूद रहे।अध्यक्षता गोविंद प्रजापति व संचालन राजकुमार कश्यप ने किया।