फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा उनके घर

भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा उनके घर

Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा उनके घर
बीमारी से ठीक होने के बाद बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ का रथ सोमवार को राम मंदिर पापड़िया मठ पहुंच गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का समापन हुआ। इसके पूर्व सुबह भगवान के रथ को खींचने के लिए भक्तों में होड़ रही।
विज्ञापन

प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिवसीय रथयात्रा मेले की शुरूआत चौदह जुुलाई को हुई थी। भक्तों ने राम मंदिर पापड़िया मठ से भगवान के रथ को जयकारे के बीच खींच कर जीटी रोड पुराना स्टेशन गेट पर पहुंचाया। यहां पूरी रात विश्राम करने के बाद भगवान का रथ खींच कर भक्तों ने रविवार को दामोदरदास पोखरा पहुंचाया। यहां भक्तों ने दर्शन पूजन किया और मेले का आनंद लिया। इस मौके पर कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया। रात में भक्त परंपरा के तहत रथ खींच कर स्टेशन गेट के सामने मां काली मंदिर के समीप लाकर खड़ा किया। यहां भगवान की विशेष आरती पूजन किया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। यहां पूरी रात भक्तों ने भजन कीर्तन कर भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास किया। सोमवार की सुबह सात बजे भक्त एकत्र हुए और भोर की आरती के बाद भगवान के रथ को खींचना शुरू किया। जयकारे के बीच रथ को खींच कर भक्तों ने राम मंदिर पापड़िया मठ पहुंचाया। यहां रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, बड़े भाई बलभद्र, भगवान राम, लक्ष्मण, सीता के विग्रहों को नीचे उतार कर मंदिर में स्थापित किया गया। यहां पूजन अर्चन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा इलाका जयकारे से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed