फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बिचौलियों से खरीदा धान तो दर्ज होगा मुकदमा

बिचौलियों से खरीदा धान तो दर्ज होगा मुकदमा

Thu, 03 Jan 2019 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिचौलियों से खरीदा धान तो दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
चंदौली। किसानों से धान खरीद करने के लिए बुधवार को मंडी समिति में एजेंसियों के अधिकारियों और क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में सहायक क्षेत्रीय खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने क्रय केंद्रों पर किसानों से ही धान क्रय करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि क्रय केंद्रों पर लापरवाही मिलने और बिचौलियों से खरीद की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। किसानों की ओर से लगातार मिल रही शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर विपणन अधिकारी ने बैठक कर कड़ी हिदायत दी है।

बैठक के दौरान जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि शासन से एक लाख 83 हजार एमटी धान क्रय करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए आठ ऐजेंसियों के 80 क्रय केंद्र खोले गए हैं। लेकिन कई केंद्रों पर अभी भी धान खरीद की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इससे लक्ष्य पूरा करने दिक्क्त हो सकती है। कहा कि सभी केंद्र प्रभारी अपने क्षेत्रों के किसानों से सामंजस्य बनाएं और उनकी उपज को क्रय केंद्र पर तौल कराकर उन्हें पर्ची अवश्य दें। साथ केंद्रों पर नमी मापी यंत्र, बोरा और तौल मशीन की व्यवस्था होना आवश्यक है। कहा कि किसानों की ओर से बराबर शिकायतें मिल रही है कि केंद्र प्रभारियों द्वारा टोकन देने के बाद भी उनके उपज को खरीदने में आनाकानी की जा रही है। चेताया कि किसान के अलावा किसी बिचौलिए धान की खरीद हुई तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने यह भी चेताया कि हर हाल में लक्ष्य पूरा होना चाहिए। इसमें लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एफसीआई के पवन प्रकाश, निरीक्षक मिथिलेश पांडेय, नीरज सिंह, प्रदीप पांडेय, पीसीएफ के शशिकांत भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed