{"_id":"5c227bf4bdec2257022f92d9","slug":"101545763828-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर दी बधाईयां, बांटी खुशियां, संता क्लॉज ने बांटे उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर दी बधाईयां, बांटी खुशियां, संता क्लॉज ने बांटे उपहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संसार को प्रेम का संदेश देने वाले लोगों को पाप से उद्धार करने वाले प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस मंगलवार को नगर सहित पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। गिरजा घरों में प्रभु के जन्म की झांकी सजाई गई और विशेष प्रार्थना सभाएं र्हुइं। मसीही समुदाय के साथ अन्य धर्मावलंबियों ने भी चर्च में पहुंचकर विशेष आशीष लिया और यीशू के समक्ष कैंडिल जलाकर दुआ मांगी और एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर चर्च परिसर में सांता क्लॉज ने बच्चों को पुरस्कार भी भेंट किया और बच्चों को खूब हंसाया। चर्च के बाहर लोगों ने मेला का आनंद लिया।
मंगलवार को क्रिसमस के अवसर पर चर्च को सजाया गया था और घरों में विशेष केक तैयार किए गए। सोमवार की आधी रात के वक्त चहुंओर मेरी क्रिसमस की गूंज हुई। नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाल यीशू तीर्थ कैथोलिक चर्च में आधी रात को विशेष प्रार्थना हुई। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। मंगलवार की सुबह आठ बजे एक बार फिर ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए प्रार्थना सभा के बाद धर्मगुरु से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर यहां के फादर विपिन सीजे ने बताया कि पवित्र बाइबल के अनुसार सभी मनुष्य पाप और मृत्यु की दासता में है। हमें मुक्ति और जीवन का मार्ग दिखाने के लिए स्वयं ईस पुत्र को धरती पर आना पड़ा। उन्होंने कहा कि गौशाला हमें उस परिस्थिति की याद दिलाती है जो प्रभु के जन्म के साथ साथ उनके जन्म के उद्देश्य को स्पष्ट करता है। क्रिसमस के मौके पर चर्च में प्रभु यीशू के जन्म की झांकी और बाल यीशू के दर्शन के लिए मसीही समुदाय के अलावा अन्य धर्म के लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान यहां कैंडल जलाने वालों की भी होड़ रही। सुबह से देर रात तक यहां दर्शन करने और आशीष लेने वालों की कतार रही। इस दौरान चर्च के समीप ही मेला लगा। यहां कैंडल, खिलौने, पोस्टर, गुब्बारे, चाट-पकौड़, गुलगप्पे, चाउमिन, पास्ता आदि की दुकानें सजी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के अलावा नागरिक सुरक्षा संगठन, स्काउट गाइड के लोग लगे रहे।
पीडीडीयू नगर। नगर के कुछ दुकानों पर क्रिसमस के मौके पर सांता क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। दोपहर 12 बजे प्रतिष्ठान के सामने सांता क्लॉज ने जीटी रोड पर आने जाने वालों से हाथ मिलाया। बच्चों को टाफी पेंसिल, रबड़, खिलौने आदि उपहार स्वरूप दिए। सांता के मुंह से सीटी की आवाज सुनकर बच्चे सहसा ही उसकी ओर खिंचे आते है। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं अभिभावक भी सांता क्लाज के साथ सेल्फी लेने से खुद को नहीं रोक पाए। अजय सचदेवा ने बताया कि पिछले दो दशक से क्रिसमस के मौके पर यहां सांता क्लाज बच्चों को उपहार बांटते आ रहे हैं।