फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अब सिहावल गांव के लोगों ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन

अब सिहावल गांव के लोगों ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन

Sun, 09 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
अब सिहावल गांव के लोगों ने ब्लाक पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धानापुर। ब्लाक के सभी गांवों में शौचालय बनाए बिना ही ब्लाक को ओडीएफ घोषित किए जाने के बाद ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है। बिंदपुरवा गांव के लोगों के विरोध के बाद शनिवार को छुट्टी के बावजूद सिहावल गांव के लोग विरोध में उतर आए। ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि सभी पात्रों का शौचालय नहीं बनाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

एक सितंबर को धानापुर ब्लाक को खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया और विकास भवन में केक काट कर सीडीओ की अगुवाई में खुशियां भी मनाई गई। इसके बाद से शौचालय विहीन लोग विरोध में उतर आए और लगातार धानापुर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को ब्लाक के सिहावल गांव के लोग सुबह दस बजे ब्लाक पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ब्लाक प्रशासन ने झूठी वाहवाही लूटने के लिए शासन को सभी गांवों को खुले में शौचमुक्त किए जाने की झूठी रिपोर्ट भेज दी है। सिहावल में सभी पात्रों को शौचालय नहीं बनाया गया है। कागजों पर ही शौचालय बना दिए गए हैं। विशेष कर वनवासी बस्ती में न तो शौचालय बना और न ही प्रकाश की व्यवस्था हुई है। बस्ती में 45 परिवार हैं लेकिन किसी घर में शौचालय नहीं बना है। इसके बाद भी ब्लॉक को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। प्रदर्शन के बाद ब्लॉक में ताला बंद देखकर वे वापस हो गए। चेताया कि सोमवार को कार्यालय खुलने पर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामप्यारे सैनी, बबलू सैनी, विकास सैनी, बुद्धू वनवासी, गुड्डू, छोटू, रामरतिया, लखमनिया देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed