फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सपाईयों ने दिया धरना

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सपाईयों ने दिया धरना

Sat, 25 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सपाईयों ने दिया धरना

विज्ञापन

चंदौली/सकलडीहा। धीना थाना क्षेत्र के पिपरी कुटिया गांव में हुए गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने, बेगुनाहों को फंसाने और बढ़ते अपराध के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने और सकलडीहा में भाकपा माले ने आवाज बुलंद की। सपा और भाकपा माले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बाद भी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। विरोध में धरना दिया और कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। चेताया कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
पिछले दिनों जमीनी विवाद में शंकर राजभर को दिनदहाड़े गोली मार दी गई थी। इसके विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के समीप धरना दिया। इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आरोप लगाया कि पुलिस दलितों और पिछड़ों पर एकतरफा कार्रवाई कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने कहा कि पिपरी कुटिया गांव में हुए गोलीकांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं । सपा नेता मनोज सिंह काका ने कहा कि भाजपा के शासन काल में समाज के दबे-कुचलों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम नवनीत सिंह चहल को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान नफीस अहमद, बाबुलाल यादव, चकरु यादव, यादवेश यादव, वीरेंद्र यादव।
विज्ञापन

वहीं सकलडीहा में पिपरी गांव में भाकपा माले के जांच टीम ने गांव का दौरा किया। जांच टीम के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन को दोषी ठहराया। घटना में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि 18 साल से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसकी पूरी जानकारी जिला प्रशासन को है। इसके बावजूद पुलिस और तहसील प्रशासन मामले को लेकर उदासीन रही। मौके पर जिला कमेटी के स्थायी सदस्य कामरेड शशिकांत सिंह, रमेश राय, श्रवण कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकलडीहा। पिपरी में हुई गोली कांड की घटना को लेकर सपा नेता चाखन यादव, महेंद्र राजभर, सेचन सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया था । जिसे लेकर कोतवाली पुलिस ने सपा नेता चाखन यादव सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्य प्रणाली को लेकर सपा नेता रामउजागिर गोड़, गुलाब चन्द्र, अशोक यादव, विजेन्द्र यादव, जोगी ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed