Varanasi: फिर बरेका धमकी CBI की टीम, सूर्य सरोवर तालाब की रंगाई-पोताई में अनियमितता की जांच
सीबीआई की टीम एक बार फिर से बरेका पहुंची है। सूर्य सरोवर तालाब के रंगाई, पोताई में अनियमितता की शिकायत पर जांच शुरू की है। सीबीआई की धमक से इंजीनियरिंग विभाग समेत अन्य ठेकेदारों में हलचल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की धमक बनारस रेल इंजन कारखाना(बरेका) में जारी है। बरेका के सूर्य सरोवर तालाब के रंगाई, पोताई में अनियमितता की शिकायत पर पहुंची सीबीआई ने वर्क ऑर्डर समेत अन्य फाइल को तलब किया। शनिवार शाम पहुंची सीबीआई की टीम ने कार्य की फोटो और अन्य रिपोर्ट तैयार की।
उधर, सीबीआई की धमक से इंजीनियरिंग विभाग समेत अन्य ठेकेदारों में हलचल रही। दोपहर बाद पहुंची सीबीआई की छानबीन में सामने आया कि सूर्य सरोवर तालाब की रेलिंग की रंगाई, पोताई कार्य में जो मानक होने चाहिए, मौके पर नहीं दिखे और सामग्री भी दोयम दर्ज की इस्तेमाल की जा रही थी।
बरेका के अधिकारियों से भी पूछताछ
सीबीआई सूत्रों के अनुसार तालाब के बाउंड्रीवॉल की मरम्मत और बगैर स्क्रैपिंग के बाद पुट्टी से बेस तैयार किया जा रहा है। जबकि वर्क आर्डर खंगालने पर सीबीआई ने पाया कि उस कार्य में पहले स्क्रैप फिर पुट्टी से बेस तैयार किया जाए। उसके बाद प्राइमर का उपयोग करने के बाद रंगाई की जाए। हालांकि ऐसा मौके पर कुछ नहीं किया गया।
इस कार्य को कराने वाले अधिकारियों से भी पूछताछ की गई। कार्यालय में भी सीबीआई ने देर तक फाइल खंगाला। पिछले माह 16 सितंबर को सीबीआई ने बरेका के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को फुलवरिया स्थित राणा नगर कालोनी से तीन लाख घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
लंका के नैपुरा कला के रहने वाले ठेकेदार के 15 लाख बकाया बिल पास कराने के एवज में इंजीनियर ने तीन लाख की घूस मांगी थी। इसके बाद इंजीनियर को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ बरेका ने भी जांच शुरू कर दी थी।