फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   case in court against shobhan sarkar

शोभन सरकार, स्वामी ओम और महंत के खिलाफ केस

Thu, 24 Oct 2013 09:55 PM IST
अमर उजाला, वाराणसी, लखनऊ
अमर उजाला, वाराणसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Oct 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
case in court against shobhan sarkar

खजाने के सपने को लेकर चर्चा में आए संत शोभन सरकार और उनके शिष्य स्वामी ओम जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों के खिलाफ समाज में अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता ने वाराणसी में एसीजेएम षष्टम की अदालत में परिवाद दाखिल किया है।

विज्ञापन


अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 11 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।

डौंडिया खेड़ा में खजाने की खुदाई को लेकर लखनऊ में भी संत शोभन सरकार, ओम जी और केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत के खिलाफ अंधविश्वास फैलाने की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी कोर्ट में दी गई है। सीजेएम की अदालत में सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


वाराणसी में बड़ा लालपुर निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद त्रिपाठी ने अदालत में अर्जी देकर कहा है कि 23 अक्तूबर की सुबह अखबारों से जानकारी मिली कि शोभन सरकार ने सपना देखा कि उन्नाव जिले के डौंडिया खेड़ा गांव में किले के नीचे एक हजार टन सोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर सोने के लिए वहां खुदाई की जा रही है। उनके सपने को सच साबित करने के लिए समाज के समक्ष अंधविश्वास फैलाया जा रहा है। कल यदि कोई दूसरे संत राष्ट्रीय धरोहर ताजमहल और लाल किले के नीचे खजाना होने का स्वप्न देखते हैं तो क्या प्रशासन उन राष्ट्रीय धरोहरों को भी क्षति पहुंचाएगा? ऐसी मनोवृत्ति से परिवादी को गंभीर आघात पहुंचा है। मामले में उन्होंने आरोपियों को धारा 295 ए और 298 में दंडित करने का अनुरोध किया।


वहीं, लखनऊ में चंदरनगर आलमबाग के रहने वाले विवेक मिश्रा ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि डौंडिया खेड़ा गांव में जमीन के अंदर सोना दबा हुआ है। कहा गया कि एक राजनीतिक पार्टी विशेष को बढ़ावा देने के लिए पुरातत्व मंत्री चरण दास महंत तथा शोभन सरकार केप्रवक्ता ने डौंडिया खेड़ा गांव में जमीन के नीचे सोना दबा होने की खबर फैलाकर अंधविश्वास को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed