फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cannibal who used to eat human flesh

गिरफ्त में आदमखोर, कब्र खोदकर खाता था लाशों का मांस!

Wed, 14 Aug 2013 01:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
cannibal  who used to eat human flesh

उत्तरप्रदेश के चकेरी के जाजमऊ इलाके में मंगलवार रात भीड़ ने 25 साल के युवक को कब्र खोदकर मांस खाने के आरोप में पकड़ा। उसे बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से बांधकर जाजमऊ चौकी लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


युवक के नाखून बड़े और दांत काफी नुकीले हैं। खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताने वाले बताशा विक्रेता सिद्धनाथ ने आरोप लगाया कि पकड़ा गया युवक एक मासूम बच्ची पर भी झपटा था और वह चीखते हुए भाग निकली। इधर, चकेरी पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दादा मियां कब्रिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों से कब्र के आसपास हड्डी और मांस के टुकड़े दिखते थे। कई बार कब्र के भीतर दफनाई जाने वाली चीजें भी बाहर दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मंगलवार रात लगभग 10 बजे सफेद कुर्ता, सफेद पाजामा पहने एक शख्स कब्रिस्तान में दिखा। इलाके में रहने वाले सरताज और जाकिर हुसैन ने बताया कि कब्रिस्तान में एक जगह मिट्टी खुदी हुई थी।

शक होने पर लोगों ने उसे आवाज दी तो वह भागने लगा। इसी बीच काफी भीड़ जुट गई और सिद्धनाथ घाट की ओर भागते समय रास्ते में उसे दबोच लिया गया।

पकड़े गए युवक ने पुलिस को अपना नाम कुंदन बताया। कुंदन को अक्सर सिद्धनाथ घाट और दादा मियां चौराहे के आसपास घूमते हुए देखा गया है।

चकेरी इंस्पेक्टर संगम लाल का कहना है कि फौरी पूछताछ में युवक मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed