{"_id":"6f7a50e107031afba2ac13dca8171ca7","slug":"youth-celebrated-valentine-day-while-police-searched-them-in-park-and-restuarants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने किया प्यार का इजहार, पुलिस करती रही जगह-जगह इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने किया प्यार का इजहार, पुलिस करती रही जगह-जगह इंतजार
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरोॉ
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गुलाब की खुशबू और रोमांटिक गीतों के साथ हाथों में हाथ लिए लव बर्ड्स वैलेंटाइन डे की खुमारी के बीच अपने प्यार का इजहार करते नजर आए।
विज्ञापन
युवाओं ने एक-दूसरे को गुलाब देकर मोहब्बत का इजहार किया। युवा वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने की जुगत में लगे रहे। उधर, होटल, रेस्तरा और पार्कों में पुलिस की नजर रही।
विज्ञापन
युवाओं ने रविवार को प्रेम के उत्सव को यादगार बानने में कोई कसर नहीं छोड़ी। युवाओं ने एक-दूसरे को तोहफे दिए। दिल की बात जुबां पर लाकर मोहब्बत का इजहार किया।
विज्ञापन
टेडीबियर, लव डॉल्स, गुलाब के फूल की जमकर खरीदारी हुई। मोहब्बत के खास पलाें को यादों में सहेजने के लिए युवा सेल्फी लेते नजर आए।
इस बार खास बात यह रहीं कि किसी भी सामाजिक संगठन अथवा कार्यकर्ताओं ने विरोध नहीं किया। जिसके चलते युवाओं ने राहत की सांस ली। एहतियातन पुलिस होटल, रेस्तरां और पार्कों पर नजर रखे हुए थी।