फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   worker in bulandshhar

कर्मचारी को ११ माह बाद किया सेवानिवृत्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
worker in bulandshhar
कर्मचारी को 11 माह बाद किया सेवानिवृत्त, रिकवरी के आदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन में एक कर्मचारी को 11 माह बाद सेवानिवृत्त किया गया। इस दौरान उसे दिए गए वेतन को जब निगम ने वापस मांगा तो उसने मना कर दिया। इसके चलते अब एक बाबू से रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। यह मामला अनूपशहर बस अड्डा स्थित बिजलीघर नंबर तीन की महिला कर्मचारी का है।

बताया गया कि अनूपशहर बस अड्डा स्थित बिजलीघर नंबर तीन पर तैनात कर्मचारी भगवती देवी की सेवानिवृत्ति 31 जनवरी 2018 को होनी थी। किसी कारणवश उसे सेवानिवृत्त नहीं किया जा सका। इसके बाद जब तत्कालीन एक्सईएन जागेश कुमार को इसका पता चला तो उन्होंने उसे तुरंत सेवानिवृत्त करने के आदेश दिए थे। करीब 11 महीने बाद उसे सेवानिवृत्त किए जाने तक वेतन के रूप में राशि भी मिलती रही। इस राशि को उससे वापस लेने के लिए विभाग की ओर से जब नोटिस जारी किया तो इस कर्मचारी ने राशि लौटाने से साफ मना कर दिया। इस पर अब निगम के अफसरों ने उससे वेतन के रूप में ली गई राशि को वापस लेने के लिए रिकवरी के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया गया कि इस राशि की रिकवरी के आदेश एसई रणजीत सिंह ने उस बाबू को किए हैं, जिसकी गलती से भगवती देवी को समय पर सेवानिवृत्त नहीं किया जा सका था। वहीं, दूसरी ओर भगवती देवी का कहना है कि अभी तक उसके अन्य भुगतान नहीं किए गए हैं। उसने भुगतानों पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। एक्सईएन तरुण पाठक का कहना है कि कर्मचारी द्वारा अतिरिक्त वेतन वापस ना करने की स्थिति में बाबू के वेतन से रिकवरी के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed