फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   women arrested

चुनाव में खपाने के लिए तैयार शराब बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
women arrested
चुनाव में खपाने के लिए तैयार शराब बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। चुनाव नजदीक आते ही देहात क्षेत्रों में अपमिश्रित व गैर प्रांत की शराब परोसने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शराब माफिया के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने भी अभियान चलाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत बीबीनगर पुलिस ने रविवार को एक महिला को चुनाव में खपाने के लिए तैयार की गई भारी मात्रा में मिलावटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अहमदगढ़ और बीबीनगर पुलिस ने भी शराब ले जाते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को बीबीनगर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीमों को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव ढकौली में एक महिला अपने पति व गांव निवासी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर मिलावटी शराब बना रही है। साथ ही उसे बोतलों में भरकर महंगे दामों में आगामी चुनाव में प्रत्याशियों को बेचने की तैयारी है। सूचना मिलते ही दोनों टीमों ने ढकौली गांव में मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी, जहां महिला सुमन पत्नी रामवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके घेर से 288 बोतल अंग्रेजी शराब, पांच बोतल अपमिश्रित शराब, एक प्लास्टिक की कट्टी में चार लीटर अपमिश्रित शराब, 56 नशीला कैप्सूल व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। मौके से आरोपी रामवीर व अरविंद भाग निकले, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा अहमदगढ़ पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान शराब ले जाते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया कि रविवार दोपहर अहमदगढ़ पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सताबरा रोड पर टीम ने एक वैगनआर कार को रोक कर चेकिंग की। इस दौरान कार से दो पेटी देशी शराब बरामद की, जिसे आरोपी चुनाव में खपाने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों की शिनाख्त गौरव कुमार निवासी गांव पूठरी कला थाना अहमदगढ़ और मणिकांत निवासी गांव पूठरी कला के रूप में हुई। इसके अलावा टीम ने एक बाइक पर सवार शिवम राघव, ज्ञतेंद्र निवासी गांव कन्हैरा और विशाल राघव निवासी गांव मुमरेजपुर को भी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ उनके पास से एक प्लास्टिक के कट्टे से 40 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed