फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Renaissance School and St. RJ teams register wins in volleyball tournament

Bulandshahar News: वॉलीबाल टूर्नामेंट में रेनेसा स्कूल और सेंट आरजे की टीम ने दर्ज की जीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Renaissance School and St. RJ teams register wins in volleyball tournament
रैनेसा स्कूल में हुए वाॅलीबॉल टूर्नामेंट में खेलती टीम। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर। रेनेसा स्कूल में शुक्रवार को नौवें दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 14 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन रेनेसा स्कूल, सेंट आरजे पब्लिक स्कूल, सनराइज ग्लोबल स्कूल, बीके पब्लिक स्कूल, बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल और संतोष इंटरनेशनल स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा और शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर व उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने फीता काटकर किया। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का स्वागत बैंड की धुनों के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पूल-ए के पहले मुकाबले में रेनेसा स्कूल ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल को 21-12 और 21-15 से हराया। दूसरे मैच में सेंट आरजे पब्लिक स्कूल ने सेंट गिरी स्कूल को 21-5 और 21-12 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में रेनेसा स्कूल ने सेंट गिरी स्कूल को 21-6 और 21-10 से पराजित किया। चौथे मैच में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सेंट आरजे पब्लिक स्कूल को 21-17 और 21-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूल-बी में सनराइज ग्लोबल स्कूल ने केडी पब्लिक स्कूल को 21-14 और 21-12 से हराया। बीके पब्लिक स्कूल ने जेपी विद्या मंदिर को 21-11 और 21-16 से मात दी। सनराइज ग्लोबल स्कूल ने जेपी विद्या मंदिर को 21-14 और 21-13 से हराया। पूल-सी में बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल को 21-18 और 21-7 से हराया। पूल-डी में संतोष इंटरनेशनल स्कूल ने नेशनल पब्लिक स्कूल को 21-8 और 21-8 से पराजित किया।

मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने कहा कि वॉलीबाल अनुशासन, टीम भावना और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायक है। उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। बताया कि टूर्नामेंट शनिवार को भी जारी रहेगी। इसके समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरूआत पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed