फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10,289 candidates skipped the PET, while 13,711 were present.

Bulandshahar News: पीईटी में 10,289 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 13,711 रहे उपस्थित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
10,289 candidates skipped the PET, while 13,711 were present.
राजकीय इंटर कॉलेज में पीईटी देकर लौटते अभ्यर्थी। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 24 हजार पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13,711 शामिल हुए, जबकि 10,289 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरों और कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की गई।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 12 हजार पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,669 ने परीक्षा दी, जबकि 5,331 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। इसमें भी 12 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,042 परीक्षा में शामिल हुए और 4,958 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 57.12 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पहले प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच की गई। इसके बाद गहन तलाशी और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय पर केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। साथ ही जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। अब एक नवंबर को भी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तैयारियां पूरी की जा रही हैं। वहीं, परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। उनका कहना था कि पेपर न तो बहुत आसान था और न ही अधिक कठिन। बेहतर तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने में आसानी हुई होगी।

बोले अभ्यर्थी...

पेपर न ज्यादा आसान रहा और न ही ज्यादा कठिन। इसमें पूछा गया कि मौर्य साम्राज्य की राजधानी कौन सा शहर था और बौद्ध धर्म का शाब्दिक अर्थ क्या है? - हेमंत कुमार।

--

पेपर काफी हद तक ठीक रहा। सवाल पूछा गया कि मेवाड़ के राणा सांगा को मुगल सम्राट बाबर ने किस युद्ध में पराजित किया था और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्यालय कहां स्थित है? - अर्जुन।

--

बेहतर तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को सफलता जरूर मिलेगी। पेपर में पूछा गया कि किस हड़प्पाई स्थल को भारत का 40वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है और एकाग्र शब्द का विलोम क्या है? - रामू।


--

पेपर में सभी तरह के संतुलित सवाल शामिल रहे, जिन्हें हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पूछा गया कि 74वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 को किस अन्य नाम से जाना जाता है और वर्ष 1905 में भारत सेवक समाज की स्थापना किसने की थी? - रिंकू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed