{"_id":"6ae4ddb809273f732a012fe5","slug":"narrated-the-stories-of-the-slaying-of-kamsa-and-the-devotee-prahlad-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114876-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कंस वध और भक्त प्रहलाद की कथा का किया वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कंस वध और भक्त प्रहलाद की कथा का किया वर्णन
विज्ञापन
जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव चिंगरावली में आयोजित भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
जहांगीरपुर। क्षेत्र के गांव चिंगरावली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भक्त प्रहलाद और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया।
कथा वाचक पंडित श्यामसुंदर शास्त्री ने बताया कि राजा कंस के अत्याचारों से मथुरा की प्रजा त्रस्त थी। प्रजा को अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का अंत करने का संकल्प लिया।
कंस ने भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए अनेक प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि मथुरा में आयोजित धनुष यज्ञ और मल्लयुद्ध के दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने कुवलयापीड़ हाथी तथा कंस के पहलवान चाणूर और मुष्टिक का वध किया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह जादौन, अतुल जादौन, अंकित सूर्यवंशी, दिलीप सिंह, राजाराम सिंह आदि मौजूद रहे।