फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Body of a married woman found hanging in her home

Bulandshahar News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव कुडवल बनारस में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडवल बनारस में एक महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पति धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में वह पत्नी अन्नू और तीनों बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे उनकी आंख खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने पत्नी की तलाश की तो वह घर के एक कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों के आने पर कमरे के दरवाजे को तोड़कर पत्नी को फंदे से उतारा गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया कि उनकी आठ साल पहले शादी हुई थी। उनके दो लड़की एक लड़का तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी की आयु छह वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में कार्य करते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रकाश में आया है। मायके के लोगों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed