फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   woman died along with two children by train

बच्चों को बचाने में मां भी ट्रेन से कटी

Sat, 16 Jan 2016 12:16 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
woman died along with two children by train
आगे चल रहे बेटे को बचाने के प्रयास में मां अपने गोद के बच्चे के साथ मालगाड़ी की चपेट में आ गई। ट्रेन से कटकर मां व दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


देर शाम उसकी शिनाख्त दनकौर थानाक्षेत्र के गांव कनारसी निवासी सुनीता पत्नी सुशील के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के वक्त आईजी  रेलवे इलाहाबाद एलजी एंटनी देव कुमार अपने दौरे के चलते स्टेशन पर ही मौजूद थे।


शकूर बस्ती से दनकौर को चलने वाली सवारी गाड़ी 1.50 पर दनकौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्री लेखराज, उग्रसेन,संदीप, प्रेम, मतीन अहमद, आकाश ने बताया कि उनके साथ एक महिला स्टेशन पर उतरी।

महिला के साथ दो बच्चे थे। एक बच्चा करीब तीन वर्षीय महिला के साथ पैदल चल रहा था। दूसरा बच्चा करीब डेढ वर्षीय महिला की गोद में था।

यात्रियों  ने बताया कि महिला बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पार कर दनकौर की ओर जा रही थी। इसी दौरान महिला के साथ पैदल चल रहा बच्चा दौड़कर रेलवे ट्रक पर आ गया।
विज्ञापन


ट्रैक पर अलीगढ़ से दिल्ली की ओर मालगाड़ी को आता देख महिला घबराकर गई। बच्चे को बचाने के प्रयास में महिला अपने गोद के बच्चे के साथ मालगाड़ी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मां व दोनों बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व जीआरपी ने शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।


देर शाम उसकी शिनाख्त दनकौर थानाक्षेत्र के गांव कनारसी निवासी सुनीता पत्नी सुशील के रूप में हुई। उसके बच्चों की शिनाख्त तीन वर्षीय बेटे मोंटी और डेढ़ वर्षीय बेटे कुनाल के रूप में हुई।

उसकी शिनाख्त देर शाम पहुंचे उसके पति सुशील ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed