{"_id":"678e89eaf6ccd4a2970ae845","slug":"weather-changed-people-are-falling-prey-to-cold-and-cough-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-128397-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मौसम बदला, सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मौसम बदला, सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे लोग
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवाई लेते मरीज। संवाद
बुलंदशहर। मौसम की रंगत बदलते ही लोग सर्दी-जुकाम और त्वचा रोग समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1267 मरीजों ने पंजीकरण करा प्राथमिक उपचार कराया। इसमें तीन गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया और दो को रेफर किया गया।
पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव होने पर लोग सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और त्वचा रोग समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मरीज सरकारी चिकित्सालयों से लेकर निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती तो सामान्य मरीजों को परामर्श देने के बाद घर भेज दिया जाता है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। अभी मौसम सर्द है, दिन में तेज धूप निकलने पर लापरवाही न बरतें। लापरवाही बरतने पर संबंधित बुखार, सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं।